फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मिल अनियमितता में बीएसए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनपद बुलंदशहर में विशेष बाल श्रमिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की कन्वर्जन कास्ट में बरती गई अनियमितता में शासन ने बीएसए महेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीएसए बिजनौर जिले में भी शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने से चर्चा में रहे हैं।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र वर्ष 2014 में जनपद बुलंदशहर में बीएसए के पद पर तैनात थे। बुलंदशहर में कई विशेष बाल श्रमिक विद्यालय संचालित थे। इन स्कूलों में बच्चों के भोजन की व्यवस्था मध्याह्न भोजन प्राधिकारण के माध्यम से एक एनजीओ को दी गई थी। मिड-डे मिल में कन्वर्जन कास्ट के भुगतान में अनियमितता बरते जाने की शिकायत शासन से की गई थी। निदेशक मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के पत्र पर शासन द्वारा मामले की जांच कराई गई। शासन के विशेष सचिव देव प्रताप सिंह ने मामले में बुलंदशहर के तत्कालीन बीएसए व बिजनौर के वर्तमान बीएसए महेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वहन भत्ता दिया जाएगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बीएसए महेश चंद्र को शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें शिक्षा निदेशक कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवस में उपस्थिति दर्ज करानी होगी। दूसरी ओर, वर्ष 2016 जुलाई में बिजनौर जिले में एक शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में चर्चा में रहे। शिक्षकों ने तीन दिन तक बीएसए के खिलाफ धरना दिया था तथा सीडीओ के बीच बचाव करने पर मामला रफा-दफा किया गया था।
शिक्षक संगठन भी है बीएसए से नाराज
बीएसए की कार्यशैली से जिले के शिक्षक संगठन भी नाराज है। शिक्षकों का कहना है कि ब्लॉक अल्हैपुर में 14 सितंबर को शिक्षकों व खंड शिक्षा अधिकारी के बीच हुई मारपीट मामले में बीएसए ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया था, जबकि दो महीने बाद भी बीईओ को ब्लॉक से नहीं हटाया गया। मामले में उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर यादव, मंत्री दुष्यंत कुमार ने शासन से एकतरफा कार्रवाई करने पर प्रांतीय संगठन व शासन को शिकायत की है।
विज्ञापन

जिले के बीईओ से भी ठनी थी
ब्लॉक स्तर पर बीईओ व वरिष्ठ सहायक ब्लॉक समन्वयक के संयुक्त खाता संचालन पर बीएसए ने जुलाई के महीने में रोक लगा दी थी। इन खातों का संचालन नहीं हो सका है। खाता संचालन के लिए बीईओ व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी को संयुक्त रूप से खोलने के बीएसए ने आदेश जारी कर दिए हैं, पर बीईओ एएओ के साथ खाता संचालन नहीं चाहते। इन खातों का संचालन शुरू नहीं हो सका है।

बीईओ शिव कुमार बने प्रभारी बीएसए
बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र के निलंबित होने पर डीएम जगत राज ने जिले के वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार को प्रभारी बीएसए के रूप में चार्ज ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। शिव कुमार ब्लॉक किरतपुर के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उनकी ब्लॉक के कई स्कूलों की सूरत बदलने एवं जिले में सीडीओ के निर्देश पर मिशन ज्योतिर्गमय योजना के संचालन में मुख्य भूमिका रही है। यह योजना जिले में परवान चढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें