फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से महिलाओं ने चुराए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओरन । जेवर खरीदने के बहाने आईं चार महिलाओं ने सराफा दुकान से जेवर से भरे दो डिब्बे पार कर दिए। चोरी की भनक दुकानदार को उनके जाने के बाद लगी। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी। स्थानीय चौकी पुलिस ने भाग-दौड़ कर सिंहपुर रोड से चार महिलाओं को पकड़ लिया। उनके साथ लगभग 12 वर्षीय किशोरी भी थी।

यह सभी चित्रकूट के कपसेठी की बताईं गईं हैं। देर रात तक पुलिस उनसे पूछताछ कर रही थी। नामों का खुलासा पुलिस ने नहीं किया। सराफ चंद्रप्रकाश गुप्ता की दुकान पर मंगलवार को शाम यह महिलाएं खरीददारी के बहाने आईं थीं। इसी बीच जेवर से भरे दो डिब्बे साड़ी में छिपा कर पार कर दिए। इनमें आधा किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओरन चौकी प्रभारी सियाराम अहिरवार ने बताया कि किशोरी सहित चारों महिलाओं को सिंहपुर रोड से पकड़ लिया गया। लेकिन अभी चुराए जेवर बरामद नहीं हो पाए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें