फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकस्मिक चेकिंग में तेल चोरी करते पकड़ा गया था टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। ऑयल टैंकर से दिनदहाड़े डीजल चोरी का मामला पकड़ में आने पर टैंकर चालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों में कई वर्षों से पेट्रोलियम पदार्थों की कालाबाजारी चरम पर है। पेट्रोलियम डिपो के आसपास ही धनौरा क्षेत्र, रजबहे बाईपास मार्ग पर ही टैंकरों को रोककर तेल चोरी का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी है। बृहस्पतिवार को पूर्वी गंगनहर बाईपास मार्ग पर बशीरपुर क्षेत्र में एसडीएम डॉ.पंकज वर्मा ने ऑयल टैंकर यूके 07सीसी 0444 से डीजल चोरी का मामला पकड़ा था। एसडीएम के आदेश पर ऑयल टैंकर को सीज करने के साथ पूर्ति निरीक्षक अमित कुमार की ओर से टैंकर चालक और अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसडीएम ने कहा कि आकस्मिक चेकिंग अभियान जारी रहेगा। तेल चोरी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें