बागपत। बूढ़पुर गांव में कोटे की दुकान के आवंटन करने के लिए जिले के एक बीडीओ पर 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह से इसकी शिकायत की गई। डीएम ने मामले की जांच शुरू करा दी है। बूढ़पुर निवासी अशोक कुमार ने शिकायत की थी कि बीडीओ उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। वहीं सीडीओ पीसी जायसवाल ने इस संबंध में बीडीओ से आख्या मांगी है।