फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने बैंक के ताले काटकर चोरी की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
जलीलपुर/हल्दौर(बिजनौर)। चोरों ने स्टेट बैंक की शाखा के शटर और चैनल के ताले गैस कटर से काटकर चोरी की कोशिश की। चोर बैंक में तो घुस गए पर भवन स्वामी के जागने पर फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे चोर स्टेट बैंक की जलीलपुर शाखा के मेन गेट के शटर और चैनल के ताले गैस कटर से काटकर अंदर घुस गए। भवन स्वामी शमशेर सिंह बैंक शाखा की ऊपरी मंजिल में परिवार समेत रहते है। बैंक में हुई आहट से उनकी आंख खुल गई। शमशेर सिंह ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। चोरों को भी शमशेर सिंह के जागने की भनक लग गई तो वे फरार हो गए। शाखा प्रबंधक बीएल मोर्य ने बताया बैंक से कोई भी नकद धनराशि या सामान चोरी नहीं गया हैं। मौके से मिले दस्ताने के खाली पैकेट और ताले काटने के तरीके से ऐसा लगता है चोरों का गिरोह पेशेवर हो सकता है। पुलिस को सूचना दे दी गई।

गिफ्ट सेंटर से चोरी
हल्दौर(बिजनौर)। गांव गाजीपुर निवासी अंकित चौधरी की गांव पैजनियां के चौराहे पर गिफ्ट की दुकान हैं। अंकित के अनुसार चोर सोमवार की रात दुकान के शटर के ताले तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी करके ले गए। चोरों ने अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की। कई दुकानों के ताले टूटे पाए गए। पुलिस में तहरीर दे दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें