फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, छह घायल
विज्ञापन

हल्दौर। गांव खारी के में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। विवाद में दोनों पक्षों की ओर से करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी विपिन, विरेंद्र के बीच पुरानी रंजिश में विवाद चल रहा है। आरोप है कि बुधवार की शाम करीब छह बजे विपिन गांव की ही दुकान से घरेलू सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया है। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। मारपीट शुरू हो गई। इस विवाद में एक पक्ष के विपिन कुमार उसकी पत्नी दीपा, समरपाल, दूसरे पक्ष के यशपाल, रवेंद्र, छत्रो देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें