जानवर से टकराकर बाइक सवार घायल
हल्दौर। गांव कुंडा बागेन के निकट एक जंगली जानवर से बाइक को बचाने के प्रयास में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जनपद मुरादाबाद के कांठ निवासी अली अब्बास अपनी पत्नी चंदा, पुत्री अक्सा अपने पुत्र हमजा, असद के साथ बाइक से बिजनौर जा रहा थे। ग्रामवासियों के अनुसार बुधवार की देर रात जब उनकी बाइक नहटौर-हल्दौर मार्ग पर गांव कुंडा बागेन के पास पहुंची तो अचानक बाइक के सामने जंगली जानवर आ गया। जानवर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उक्त दंपति समेत पांचों मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार कराने बाद सभी अपने गंतव्य को रवाना हो गए।