फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार से मारपीट कर चार क्विंटल के बाट लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को पीटा, चार क्विंटल के बाट लूटे
विज्ञापन

मंडावर। गांव अलीपुर नंगला के बाहर की ओर बरकातपुर शुगर मिल का गन्ना क्रय केंद्र है। गांव का ही मुन्नू क्रय केंद्र पर चौकीदार है। बुधवार को भी मुन्नू रात को क्रय केंद्र पर ही सो रहा था। रात करीब पौने दो बजे टाटा मैजिक से पांच बदमाश आए। उन्होंने चाकू के बल पर मुन्नू को आतंकित करते हुए उसे रजाई में लपेटकर खूब पीटा। बदमाश क्रय केंद्र पर रखे चार क्विंटल वजन के बाट लूटकर ले गए। बदमाशों ने मुन्नू का मोबाइल भी लूट लिया और सिम निकालकर खेत में ही फेंक गए। गन्ना निरीक्षक योगेश कुमार ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।

मांस के साथ दबोचा
बिजनौर। पुलिस ने मोहल्ला काजीपाड़ा के एक मकान में छापा मारकर 30 किलो मांस के साथ एक युवक को दबोचा है। पुलिस के मुताबिक मोहल्ला कस्साबान निवासी कलीम मोहल्ला काजीपाड़ा के एक मकान में पशुओं का कटान करके चोरी छिपे मांस बेच रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस ने मकान पर छापा मारकर कलीम को मांस के साथ दबोच लिया। मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमशुदगी दर्ज कराई
बिजनौर। आर्यनगर महादेवपुरम निवासी 40 वर्षीय मनोज शर्मा बुधवार को दिन में करीब 12 बजे घर से स्कूटी से किसी काम के लिए निकले थे। शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों में तलाश शुरू की। मनोज शर्मा की स्कूटी बैराज रोड पर पड़ी मिली है। उनका कोई अता पता नहीं चला है। शहर कोतवाली में मनोज शर्मा की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई है। मनोज शर्मा लकड़ी के ठेकेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें