फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लाखों की चोरी

Sun, 06 Nov 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (ब्यूरो)। गांव याहियापुर में चोर एक घर में घुसकर हजारों की नगदी, सोने एवं चांदी के जेवरात सहित लाखों की कीमत का सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय परिजन दूसरी मंजिल पर सोते रहे और चोर आराम से सामान समेटकर चले गए। शनिवार सुबह चोरी की घटना का पता चला। 
विज्ञापन


गांव याहियापुर निवासी सौरण का पुत्र प्रताप अपनी पत्नी को साथ लेकर शुक्रवार अपनी रिश्तेदारी गांव दतियाना में गया था। शुक्रवार रात सौरण और उसकी पत्नी रेखा घर की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।

रात के समय चोर मकान के अंदर घुसे और सेफ के अंदर से 35 हजार रुपये की नगदी सहित 10 तोले सोने, 50 तोले चांदी के जेवर चोरी कर ले गए।  हैरानी की बात यह रही कि चोर घर में कमरे से लेकर सैफ तक खंगालते रहे। मगर परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह दंपति उठे तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा देखकर चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस ने दंपति से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें