फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से झोपड़ी जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावर। गांव इच्छावाला में कुड़ी पर डाली गई राख से निकली चिंगारी से गांव वालों की झोपड़ी में आग लग गई। आग से दस साल का एक मासूम बुरी तरह झुलस गया। किसानों का अनाज व अन्य सामान भी आग में जलकर नष्ट हो गया। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव इच्छावाला में एक भी मकान पक्का नहीं है। यहां गांव वालों ने झोपड़ी डाल रखी है। शाम को किसी ने कूड़ी पर गर्म राख डाल दी। राख में चिंगारी भी थी। हवा में चिंगारी उड़कर झोपड़ी की ओर चली गईं और मोहसिन की झोपड़ी में आग लग गई। मोहसिन की झोपड़ी से उठी लपटों और चिंगारियों से मोमिन, जब्बार, नूरसलीम, शजाद, शहीद, मुलता की झोपड़ी में भी आग लग गई। एक साथ इतनी झोपड़ी में आग लगने से गांव में कोहराम मच गया। आग लगने के दौरान मोहसिन का दस माह का बेटा एहरान झोपड़ी में सो रहा था। गांव वालों ने जान पर खेलकर उसे बाहर निकाला। एहरान आक की लपटों में आकर बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। गांव वालों ने किसी तरह पानी डालकर आग पर काबू पाया। एक किसान की दो भैंस भी आग में झुलस गईं। आग से किसानों का अनाज, कपड़े, सोलर सिस्टम आदि जल गए। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों को आग की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें