फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने अवैध कटान करते एक युवक को दबोचा, छह फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने अवैध कटान करते एक युवक को दबोचा, छह फरार
चांदपुर। पुलिस ने मोहल्ला शाहचंदन स्थित एक मकान में छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल मांस व अवशेष के साथ एक यक्ति को दबोचा है। छह आरोपी पुलिस पर फायर करके फरार हो गए।
विज्ञापन

अवैध पशु कटान सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला शाहचंदन में एक मकान पर छापेमारी की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने छापेमार कर इरशाद नामक व्यक्ति को दबोच लिया। छह व्यक्ति मौके से फरार हो गए। मौके से डेढ़ क्विंटल मांस, अवशेष, खाल, दो छुरी, परसा, इलेक्ट्रानिक्स कांटा बरामद किया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायर किया, जिसमें पुलिस बाल बाल बच गई। पकड़े गए इरशाद के पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इरशाद, सानू, फुरकान, पप्पू, रिजवान, जफर, शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें