फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगावां के सिरसाजट में बवाल: दो समुदायों में जमकर चटकीं लाठियां व हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व प्रशासन में मचा हड़कंप, फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे सीओ व एसओ
विज्ञापन

दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग हिरासत में, घटना के बाद गांव में पसना सन्नाटा

अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात।
डेयरी पर दूध लेकर जाते समय दो समुदायों के युवकों के बीच हुई कहासुनी व मारपीट के बाद सिरसाजट गांव में बवाल हो गया। दोनों समुदायों के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। चीख पुकार मचने पर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच हवाई फायरिंग भी की गई। लोगों ने अपने घरों में दुबक कर जान बचाई। पता चलते ही पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी फोर्स के साथ सीओ व थानेदार मौके पर पहुंच गए। जैसे तैसे स्थिति को संभालते हुए दोनों समुदाय के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने भिजवा दिया। गांव में तनावपूर्ण माहौल है और देर रात तक पुलिस बल तैनात था।
गांव निवासी राजेंद्र उर्फ पप्पू का बेटा मोंटी शाम को दूध लेकर डेयरी पर जा रहा था। इसी दरम्यान अबरार का बेटा इस्माइल भी दूध लेकर आ रहा था। दोनों के बीच रास्ते में किसी बात को लेकर नोकझोंक व मारपीट हो गई। अब जब ये बात दोनों पक्ष के लोगों को मालूम पड़ी तो सभी लाठी डंडे लेकर मैदान में उतर गए। देखते ही एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर लाठियां चटकीं और महिलाओं के शोर को सुनकर पूरे गांव में खलबली मच गई। दोनों समुदायों में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया। एक समुदाय के लोगों ने हवाई फायरिंग चालू कर दी, जिससे ग्रामीणों में उथल पुथल मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकदम घरों के दरवाजे बंद कर लोग कैद हो गए। मामला सांप्रदायिक होने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई। आननफानन में थानेदार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। पूरे मामले की जानकारी हासिल करते हुए दोनों समुदाय के छह लोगों को पकड़ लिया और फिर थाने भेज दिया। थोड़ी देर बाद ही सीओ जितेंद्र कुमार भी समाचार लिखे जाने तक गांव में पुलिस बल तैनात था। सीओ जितेंद्र कुमार भी गांव में पहुंच गए और ग्रामीणों से विवाद का कारण जाना। कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। फायरिंग जैसी कोई बात गांव में नहीं हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एसके शर्मा, नौगावां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें