फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पशु चोर गैंग के आठ सदस्य पकड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में पशु चोर गैंग के आठ बदमाश दबोचे
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। पुलिस ने मुठभेड़ में एक पशु चोर गैंग के आठ सदस्यों को दबोचा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए। पुलिस ने गैंग के पास से चार तमंचे, कारतूस के अलावा पशुओं को ले जाने के लिए लाए गए दो वाहन भी पकड़े हैं। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में 50 पशुओं की चोरी करना गैंग ने कबूला है। दिन में फेरीवाले बनकर गांव में घूमकर रैकी करते थे। उसके बाद रात में पशुओं की चोरी को अंजाम देते थे। गैंग के तीन सदस्य पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
सूचना पर पुलिस ने शनिवार की रात करीब नौ बजे नहटौर डिग्री कॉलेज के पास आम के बाग के पीछे खाली प्लॉट में घेराबंदी करके पशु चोर गैंग को घेर लिया। पुलिस को देखकर बदमाश बौखला गए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने एसएसआई रामचंद्र सिंह की टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी कई राउंड जवाबी फायरिंग करते हुए बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन बदमाश भाग निकले। पकडे़ गए गैंग में नजीबाबाद क्षेत्र गांव नई बस्ती गढ़मलपुर के जकी उर्फ मुन्ना, कोतवाली बिजनौर शहर के मोहल्ला दारागंज का इस्तयाक, मोहल्ला कस्सावान का फरमान व जीशान नहटौर के मोहल्ला मौलवियान निवासी अनीस, मोहल्ला हाथीवाला मंदिर निवासी हयात, मोहल्ला सराय रजब निवासी अनीस, मोहल्ला जोशियान निवासी वकील शामिल हैं, जबकि सागर उर्फ फैजान व मोहल्ला नेजो सराय निवासी काले व दानिश मौके से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान गैंग ने बताया कि 22 अगस्त की रात को नहटौर में एमकेडी स्कूल के पास से एक भैंस चोरी की थी। भैंस पिकप गाड़ी में लादकर ले जाते समय उनका पीछा भी किया था, लेकिन वह बचकर निकल गए थे। चार पशु गांव तरकौला व फिरोजपुर से चोरी करके छोटे हाथी वाहन में ले गए थे। उन्होंने बताया कि वह रात में पशु चोरी करने की योजना ही बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से चार तमंचे के अलावा कारतूस, दो चाकू व नकब लगाने के औजार और साढ़े आठ हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बताया कि वह आसपास के क्षेत्र में करीब 50 पशुओं को चुराकर ले गए हैं। चुराए गए पशुओं को नहटौर कोतवाली व नजीबाबाद क्षेत्र में कटान कर दिया जाता था। पशु चुराने से पहले गांव में फेरीवाले बनकर जाते थे। दिन में रैकी करने के बाद रात को घटना को अंजाम देते थे। बदमाशों को पकड़ने में कोतवाल अजय कुमार, एसएसआई रामचंद्र सिंह, इरशाद अली टीम के साथ शामिल रहे। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। फरार तीनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के सहारे से पकड़ा गया पशु चोर गैंग
नहटौर में पशु चोर गैंग पकड़े जाने में एक पशु चोर की पत्नी ने ही अहम भूमिका अदा की है। बताया जाता है कि पति के रात को गायब रहने पर महिला को पति की संगति पर शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की सूचना पर छानबीन शुरू कर दी और एक बड़ा पशु चोर गैंग पकड़ लिया गया। महिला के सहारे ही पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें