सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इंदरपुर भलया गांव में शनिवार की रात चार मनबढ़ों ने एक ग्रामीण से मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि बीचबचाव करने आए उसके परिवार को भी मारापीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, इंदरपुुुर भलयां गांव निवासी सेराज अहमद पुत्र मुस्तफा अहमद ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को गांव के ही मनोज पासी, झुलली पासी, शत्रुुघ्न पासी, धर्मराज पासी बिना कारण उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसे मारापीटा। बीच बचाव करने आए उसके परिवार के निशा, सलीम, सोनू को भी पीटा गया। जिससे सभी घायल हो गए।