फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही ने शराब पीकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। एसपी प्रभाकर चौधरी ने डीआईओएस कार्यालय पर ड्यूटी के दौरान लिपिक से बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही दो साल से अपनी बेटी को छात्रवृत्ति दिलाने के लिए डीआईओएस कार्यालय के चक्कर लगा रहा था, पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। बुधवार को भी सिपाही छात्रवृत्ति न देने पर लिपिक से भिड़ गया था।
विज्ञापन

नूरपुर थाने में तैनात कंचन सिंह पुलिस लाइन में सीईआर कोर्स कर रहा था। कंचन सिंह बुधवार को डीआईओएस कार्यालय पहुंचा और कन्या विद्याधन योजना वर्ष 2016 के अंतर्गत चयनित होने के उपरांत उसकी बेटी के खाते में योजना की राशि नहीं आने पर लिपिक से भिड़ गया। कंचन के मुताबिक वह पिछले दो साल से कार्यालय के चक्कर काट रहा था, पर उसकी बेटी की छात्रवृत्ति नहीं दी जा रही थी। हर बार टहला दिया जाता था। छात्रवृत्ति बेटी के खाते में भेजने के लिए उससे रिश्वत मांगी जा रही थी। लिपिक ने एसपी से सिपाही कंचन की शिकायत कर दी। आरोप लगाया कि शराब के नशे में सिपाही हंगामा कर रहा है। एसपी ने पुलिस भेजकर सिपाही कंचन सिंह का डाक्टरी मुआयना कराया। सिपाही की रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। एसपी ने सिपाही कंचन सिंह को सस्पेंड कर दिया है। कहा है कि पुलिस लाइन से डीआईओएस कार्यालय पर कंचन की ड्यूटी लगी थी। इस दौरान शराब के नशे में वह लिपिक से भिड़ गया। मेडिकल कराने पर सिपाही के शराब पीने की पुष्टि हुई है। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें