उत्तराखंड के खनन माफिया पकडे़
मंडावर। क्षेत्र के गांव रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला के खेतों में खनन करने आए उत्तराखंड के कई खनन करने को ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से खनन करने को छुड़वाया, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज किया।
बृहस्पतिवार को रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला ग्रामीणों को सूचना मिली कि उनके खेतों में उत्तराखंड खानपुर क्षेत्र खनन माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने खेतों पर पहुंचकर खनन करने वालों की घेराबंदी कर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों पकड़ लिया। ग्रामवासियों के अनुसार कुछ व्यक्ति इसी दौरान भाग गए। गांववासियों ने इसकी सूचना मंडावर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और खनन करने आने वालों को ग्रामवासियों के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने खनन करने वालों के पास से मिलीं ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया कि गांवों के खेतों से उत्तराखंड के कुछ मजदूरों के पकड़ा गया था। हालांकि उनके मौके पर पहुंचने से पहले की खनन माफिया भाग गए थे। उन्होंने बिना किसी कार्रवाई के मजदूरों को छोड़ दिया है।