फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड का छठा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बयानों के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। दोहरा हत्याकांड में पुलिस छठे दिन भी खुलासे को लेकर माथापच्ची करती रही। पुलिस अब पीड़ित परिवार, आरोपी पक्ष और दोनों पक्षों के परिचितों के बयान के आधार पर घटना की तह तक पहुंचने में जुटी है।
नजीबाबाद के आदर्शनगर में छह सितंबर को दिनदहाड़े सास और बहू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। प्रभारी बीडीओ स्वर्गीय करन सिंह यादव की पत्नी अनुराधा पुत्रवधू प्रिया को जिस तरह से मौत के घाट उतारा गया, उसमें पेशेवर कातिलों के होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। करन सिंह के पुत्र योगेश ने शक के आधार पर पूर्व पत्नी खुशबू और पूर्व ससुराल पक्ष को हत्या में नामजद किया था। एसपी अतुल शर्मा, विवेचनाधिकारी सतीश कुमार, एसएसआई सतेंद्र भड़ाना के निर्देशन में चल रही दोहरा हत्याकांड जांच प्रक्रिया के बीच में ही जांच में टीम के साथ तत्परता से लगे सीओ महेेश कुमार का नगीना के लिए स्थानांतरण हो गया। उनके स्थान पर आए सीओ बृजराज सिंह अब इस घटना के खुलासे में विवेचनाधिकारी के साथ जुट गए हैं। दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अब पीड़ित पक्ष, आरोपी पक्ष, दोनों पक्षों के परिचितों, संबंधियों के बयान और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। हत्याकांड के खुलासे में पुलिस को देर लग रही है, लेकिन पुलिस का लक्ष्य यही है कि असली कातिलों तक पहुंचा जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें