फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतार सिंह और बलकार सिंह की लाखों की जमीन का फर्जी बैनामा कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद/रायपुर सादात। पंजाब में रह रहे दो भाईयों की लाखों रुपये की जमीन का भतीजे ने धोखाधड़ी से अपने नाम बैनामा करा लिया। फर्द में नाम गायब होने पर दोनों भाइयों को जमीन खुर्दबुर्द होने का पता चला।
विज्ञापन

दिलावाला पंजाब में रह रहे जगतार सिंह और उनके बड़े भाई बलकार सिंह ने डीएम को दी शिकायती पत्र में बताया कि उनकी गांव कंडरावाली में करीब 25 बीघा जमीन पर उनका भतीजा कुलवंत सिंह काफी समय से खेती कर रहा है। कुलवंत सिंह के पिता संतोक सिंह की काफी समय पूर्व मृत्यु हो चुकी है। बताया कि इंटरनेट पर फर्द निकालने पर भतीजे द्वारा उनके फोटो लगाकर लाखों की जमीन खुर्दबुर्द होने की जानकारी मिली। फर्जी बैनामा कराई गई जमीन में जगतार सिंह की 15 बीघा और बलकार सिंह की 10 बीघा जमीन शामिल है।
जगतार सिंह ने फरवरी 2018 में जमीन खुर्दबुर्द करने में उपनिबंधक कार्यालय नगीना पर हमसाज होने का आरोप लगाया है। जगतार सिंह ने जिला प्रशासन से फर्जीवाड़े का खुलासा करने तथा मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह, गवाह पलविंदर सिंह, नौबहार सिंह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें