ढबारसी। आदमपुर थाना क्षेत्र में खेत पर जा रही किशोरी से युवक ने पहले छेड़खानी की। इसके बाद दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शुक्रवार की सुबह क्षेत्र की एक किशोरी खेत पर जा रही थी। इस दौरान गांव के युवक ने उसे पकड़ लिया। उसके साथ छेड़खानी की। यह नहीं दुष्कर्म करने की कोशिश की। किशोरी ने इशसका विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घर पहुंचकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।