फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चोरों ने ग्रामीण पर फायर झोंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। दबिश देने के दौरान पशु चोरों ने पीछा कर रहे ग्रामवासियों पर फायर झोंक दिया। इसमें एक युवक बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। ग्रामवासियों का आता देख चोर पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। पशु चोरों के आतंक से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

गांव फत्तेहपुर निवासी नबलू त्यागी की पशुशाला से शनिवार रात पशु चोर एक भैंस चोरी करके ले गए थे। पशु चोरी होने का पता चलने पर ग्रामवासी जंगलों में तलाशने के लिए निकल गए। बताया जाता है कि गांव सीकरी के पास भैंस खड़ी हुई मिल गई। गांव के युवक विवेक त्यागी ने शोर मचा दिया। एक पशु चोर ने सड़क किनारे गड्ढे से निकलकर विवेक पर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुनकर जंगल में भैंस की तलाश कर रहे ग्रामवासी मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आता देख पशु चोर चकमा देखकर भाग गए। चोरी की भैंस मौके से मिल गई। एक दिन पूर्व भी पड़ोसी गांव ढकौली निवासी मोहर सिंह की पशुशाला से पशु चोरी करके ले गए। दबिश के दौरान पशु छोड़कर फरार हो गए। वहीं गांव गिलाड़ी से नौबहार सिंह के दो पशु चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें