फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर और अफजलगढ़ में फिर कटी तीन महिलाओं की चोटी, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो तीन व तीन ए, बी
विज्ञापन

धामपुर/ अफजलगढ़। क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। धामपुर के मोहल्ला चंपादेवी मंदिर में बुधवार रात एक महिला की और चोटी कट गई। उधर, अफजलगढ़ के गांव शेरगढ़ में भी दो युवतियों की चोटी कट गई। चोटी कटने की घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में है।
धामपुर क्षेत्र में बुधवार को मोहल्ला चंपादेवी मंदिर में सतीश अग्रवाल की पत्नी सुरेखा अग्रवाल की चोटी कट गई। इससे पहले गांव पाड़ली मांडू में पुष्पा रानी, बगदाद अंसार की अमरीन, तरकौली मदन की ब्रजेश सैनी व पुराना धामपुर की महक की चोटी कट चुकी है। सतीश अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार रात वह, उनकी पत्नी सुरेखा और बच्चे सभी एक कमरे में सोए हुए थे। बुधवार सवेरे उठकर देखा तो सुरेखा की चोटी कटी थी।
विज्ञापन

उधर अफजलगढ़ के गांव शेरगढ में मंगलवार शाम शबाना परवीन (18) पुत्री यूसुफ की चोटी कट गई। परिजनों ने बताया कि वह घर खाना बना रही थी। अचानक उसकी चोटी कट कर जमीन पर गिर गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी इसी गांव की है। सतीश की पत्नी रेखा ने बताया कि मंगलवार रात घर के आंगन में परिवार साथ सोई थी। सुबह उठी तो चारपाई के नीचे चोटी कटी पड़ी थी। चोटी कटने की घटना से महिलाएं बेहद खौफ में है। गौरतलब है कि इससे पूर्व में भी भूतपुरी क्षेत्र के सुआवाला दुलीचंदपुर रफेतपुर में इसी तरीके से कई महिलाओं की चोटी कटी चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें