फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडे चले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानी रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडे चले
विज्ञापन

नहटौर। गांव सदरुदीनगर में उधारी और प्रधानी चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक महिला सहित आठ लोग घायल हो गए। लाठी डंडे चलने के दौरान गांव में भगदड़ मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमें से पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव सदरूदीनगर निवासी जावेद और शादाब के बीच उधारी के पैसे, प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा था। इसी के चलते दोनों पक्षों के दो युवकों के बीच बोलचाल होने के बाद विवाद बढ़ गया। सूचना पर दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। गंभीर चोटें लगने पर कई ग्रामीणों ने मौके पर बीच बचाव कराया। इस दौरान एक पक्ष के शरीफ, आसिफ, अफ्ताफ और शरीफ, शरीफ की पत्नी ख़लीला और दूसरे पक्ष के शादाब, नजाकत, जुबेर सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी पर भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। पांच घायलों की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश सोलंकी ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराया गया है, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें