फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स-रे कराने जिला अस्पताल पहुंचे दो पक्षों में मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लूटपाट और मारपीट के मामले में मेडिकल कराने जिला अस्पताल पहुंचे दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट के दौरान मरीज और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों में गजरौला थाने में कार्रवाई चलने का हवाला देकर यहां कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

गजरौला के मोहल्ला बस्ती आवंतिका नगर निवासी ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद चल रहा है। बुधवार को एक पक्ष जिला अस्पताल में एक्स-रे कराने पहुंचा था। जानकारी मिलते ही दूसरा पक्ष भी जिला अस्पताल पहुंच गया। पहले पक्ष की कार की हवा निकाली दी गई।
इसके बाद एक्स-रे रूम के सामने दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इससे अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को आरोपी बता रहे थे। जिन्होंने गजरौला थाने से कार्रवाई कराने की बात कहते हुए यहां कार्रवाई से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें