फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने श्यामीवाला के पूर्व प्रधान को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने श्यामीवाला के पूर्व प्रधान को दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने खनन के पट्टे दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम ऐंठने वाले पूर्व प्रधान को दबोच लिया। पूर्व प्रधान कई लोगों से मोटी रकम ऐंठ चुका है। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंडावली थाना क्षेत्र के गांव श्यामी वाला पूर्व प्रधान आसिफ ने कई लोगों से खनन के पट्टे दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ रख थे। पुलिस के मुताबिक आसिफ ने किसी ने 20 लाख तो किसी से 22 लाख रुपये खनन के पट्टे दिलाने का झांसा देकर ले रखे है। मांगने पर रुपये वापस भी नहीं कर रहा था। करीब दस से ज्यादा लोगों से रकम ऐंठ रखी है। बिजनौर निवासी मौलाना मुजाहिद को भी आसिफ ने अपने जाल में फांस लिया। उनसे भी मोठी रकम ऐंठ ली। पीड़ित पुलिस से आसिफ की शिकायत करते घूम रहे थे पर वह हाथ नहीं आ रहा था। इसके बाद मौलाना मुजाहिद ने शहर कोतवाली में आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। शहर कोतवाल बिजेंद्र पाल राणा के मुताबिक आसिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने कई लोगों से रुपये ऐंठ लिए है। उसकी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। बाकी पीड़ितों को भी इस मुकदमे में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें