सहारनपुर। फेसबुक पर एक युवती का फर्जी एकाउंट बनाकर अश्लील बातें लिखकर फोटो अपलोड कर दी गई, जिससे युवती घर से निकला मुश्किल हो गया। पीड़िता के जीजा ने थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र निवासी युवती के जीजा ने दर्ज कराए मामले में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर उसकी साली का फर्जी एकाउंट बनाकर फोटो के साथ अपशब्द लिखकर अपलोड कर दिए। इससे उसकी साली और ससुराल के लोगों के साथ-साथ उनकी भी बदनामी हो रही है। परिचितों के माध्यम से यह जानकारी मिलने के पास से पीड़िता बेहद सदमे में है। बदनामी के डर से उसका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की धारा 66 ई में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच सर्विलांस सैल को सौंपी गई है, जिस व्यक्ति ने युवती का फर्जी एकाउंट बनाया है। पुलिस जल्द उसकी पहचान कर लेगी।