फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, लखनऊ रेफर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
पिहानी के खुरमुली मोहल्ले में संदिग्ध हालात में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। युवक ने साले पर पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। वहीं घायल की पत्नी ने युवक द्वारा खुद ही गोली मार लेने की बात कही है। घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।

पिहानी के मोहल्ला खुरमुली निवासी रिजवान हैदर की ससुराल मोहल्ले में ही है। बुधवार दोपहर बाद वह साले मुज्जफर के घर पर था। इसी बीच अचानक फायर की आवाज पर आसपास के लोग मुज्जफर के घर की ओर दौड़े तो रिजवान वहां तड़पता मिला। उसके पेट में गोली लगी थी और पास ही तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन


आनन-फानन ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी ले जाया गया, जहां से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया। रिजवान ने अस्पताल में बताया कि उसका अपनी पत्नी मंसूरजहां से विवाद चल रहा है। इसी को लेकर मुज्जफर ने उसे अपने घर बुलाकर गोली मार दी और भाग गया। मौके पर पहुंचे पिहानी कोतवाली के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला को मंसूर जहां ने बताया कि रिजवान उसे तलाक देना चाहता है। इसी को लेकर विवाद है।

रिजवान ने उसके भाई मुज्जफर को फंसाने के लिएह पूरा षड्यंत्र रचा है। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों और आस-पास के लोगों से हुई पूछताछ के बाद मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीएचसी पिहानी में चिकित्सकों ने रिजवान की हालत गंभीर बताई और हरदोई अस्पताल रेफर कर दिया। घायल को हरदोई ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस सेवा पर कई बार कॉल की गई, लेकिन आधा घंटा गुजरने के बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल की हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने आक्सीजन लगा दी। पिहानी कोतवाली के प्रभारी ने पुलिस की गाड़ी से युवक को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें