फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोई महिला पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोई महिला पर हमला
विज्ञापन

सहसपुर। भाइयों को राखी बांधने आई एक महिला पर सोते समय हमला हुआ। परिवार में दहशत है।
दलित बसती निवासी संगीता अपनी ससुराल से रक्षाबंधन के त्योहार पर अपने भाइयों को राखी बांधने आई थी। दिनभर घर में खुशी का माहौल था, घर में भाइयों की कलाई में संगीता ने राखी बांधी।
मंगलवार रात संगीता व उसके परिवार वाले घर के अंदर सो रहे थे। संगीता घर के आंगन में सोई हुई थी। इस दौरान करीब आधी रात में संगीता के पैरों पर किसी चीज से हमला हुआ। पैरों से खून बह निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीता के चीख पुकार मचाने पर घर में सो रहे सभी लोग उठ गए। आसपास के मोहल्लेवासी भी जाग गए। इस दौरान लोगों ने हमलावरों को इधर-उधर देखा, वहां कोई नहीं था। रात में ही घर में आने-जाने वालों का तांता लग गया। संगीता ने बताया कि जब वह सो रही थी तब अचानक उस पर हमला हुआ। संगीता के पैरों के अलावा और कहीं चोट नहीं । चौकी इंचार्ज राजपाल सिंह ने बताया की मामला संज्ञान में है। पैरों पर ब्लेड से हमला हुआ है। घटना की तहरीर पुलिस को नहीं मिली। तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें