चांदपुर। एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अप्रैल को परिवार के सभी लोग जंगल गए हुए थे। घर पर उनकी 17 वर्षीय पुत्री अकेली थी। जंगल से आकर देखा तो पुत्री गायब थी। सभी जगह तलाश किया लेकिन कहीं नहीं मिली। तलाशी के दौरान गांव के ही दो लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम तुम्हारी पुत्री को एक मारुति कार में बदहवासी हालत में जाते हुए देखा था। पीड़ित पिता ने पुत्री के साथ कुछ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है।
दुर्घटना में बाइक सवार घायल
नूरपुर। मंगलवार की रात करीब नौ बजे मुरादाबाद मार्ग पर गांव दौलतपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार गांव लोदीपुर मिलक निवासी पिंटू घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।