फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी के आरोप में कबूतरबाज का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (ब्यूरो)। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान किया है। युवक से आरोपी ने विदेेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की।
विज्ञापन

गांव हर्रायवाला निवासी बंटी पुत्र छुन्नू ने एसपी से की शिकायत में आरोप लगाया कि गांव दुल्हैपुर पट्टी, ठाकुरद्वारा गुलाम साबिर और बलवंत ने उसे भाई प्रांकुल को विदेश भेजने का झांसा दिया। विदेश भेजने के नाम पर उससे करीब दो लाख रुपये लिए। आरोपी ने पासपोर्ट और वीजा भी अपने पास जब्त कर ली। जब विदेश जाने का दिन निश्चित हुआ तो आरोपी धोखा देने लगा। देरी से पहुंचने पर फ्लाइट उड़ जाने की बात कहने लगा। दोबारा टिकट कराने के नाम पर भी आरोपी ने उससे 20 हजार रुपये ठगे, लेकिन फिर भी विदेश नहीं भेजा। जब रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी देना लगा। एक बार चेक भी दे दिया । आरोपी के खाते में रकम ने होने की वजह से बैंक ने वह भी बाउंस कर दिया। पीड़ित ने एसपी से गुुहार लगाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, एसओ बिजेंद्र पाल राणा का कहना है कि आरोपी गुलाम साबिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें