अमरोहा। किसान से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की कार्रवाई जांच तक सिमटकर रह गई हैै। पुलिस ने 36 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के गांव लोधीपुर निवासी किसान मंजूर हसन से बदमाशों ने तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर उसे और उसके इकलौते बेटे को गोली मारने की धमकी गई। बदमाशों ने पहला पत्र तीन अगस्त को घर के गेट पर डाला था। जिससे किसान ने मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया गया, लेकिन गुरुवार को खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई पत्नी गुलशन जहां चार पन्नों का एक और पत्र मिला। जिसमें फिर से रंगदारी मांगने की बात दोहराई गई थी। शुक्रवार को पीड़ित किसान ने नौगांवा सादात थाने में तहरीर देकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने 36 घंटे बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जबकि पुलिस मामले की जांच करने की बात जरूर कह रही है। थाना प्रभारी वीरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस भेजी गई थी। जांच के आधार पर रिपोर्ट की जाएगी।