फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में तीन घायल
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। दो अलग-अलग सड़क हादसों में युवा दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया।
कोतवाली देहात के गांव खेमपुर निवासी मोनू कुमार अपनी पत्नी बीना कुमारी 24 वर्ष के साथ बाइक से नगीना देहात के गांव चंदनवाला से अपने गांव आने के लिए चला था। नगीना-रायपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों घायलों को डायल 100 सेवा द्वारा नगीना सीएचसी पर देर रात भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया।
विज्ञापन

उधर, जितेंद्र 26 वर्ष निवासी धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सजानी अपनी ससुराल नंदपुर बाइस से जा रहा था । बढ़ापुर रोड स्थित नंदपुर की पुलिया के पास किसी वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में प्राथमिक उपचार देकर बिजनौर रेफर किया गया। दोनों घटनाओं के बाइक सवार हेलमेट लगाए नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें