फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

कोतवाली देहात (बिजनौर) (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार प्रेमी युगल को प्रेमिका के परिजनों ने नहटौर मार्ग पर बैंक के सामने से पकड़ लिया। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की पिटाई कर पुलिस को दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की शाम प्रेमी युगल गांव से ही फरार हो गया था। प्रेमिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रेमिका के परिजनों को किसी ने सूचना दी कि प्रेमी-प्रेमिका नहटौर मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के सामने देखे गए हैं। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी युगल को स्टेट बैंक के सामने पकड़ लिया। प्रेमी की वही से जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी और पीटते हुए थाने में लाकर दे दिया। थानाध्यक्ष अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया कि लड़की केे मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें