फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन स्थल से लकड़ियां उठाने को मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
होलिका दहन स्थल से लकड़ियां उठाने को मारपीट
विज्ञापन

नहटौर। होलिका दहन स्थल से लकड़ियां उठाने को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। दोनों समुदायों में मारपीट होने पर दो लोग घायल हो गए। विवाद के दौरान दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस दोनों समुदायों के आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई। दोनों घायलों को अस्पताल न ले जाकर पुलिस ने थाने में लाकर बैठा लिया। इस दौरान एक की हालत खराब होने पर आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव सीकरी बुजुर्ग में होलिका दहन स्थल पर कुछ युवकों ने रात में लकड़ियां लाकर रखी थीं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह दूसरे समुदाय के नजाकत, सादे सहित कई लोगों ने लकड़ियां उनके खेतों से उठाने की बात कहते हुए होलिका दहन स्थल से लकड़ियां उठानी शुरू कर दीं। जिसका मदन सिंह, तिरपाल सिंह, मनोज, टिंकू आदि ने विरोध किया। इसी दौरान दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों सहित आधा दर्जन लोगों को थाने ले आई। विवाद की सूचना पर दोनों समुदायों के लोगों की थाने में भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। थाने में बैठाए गए घायल नजाकत की हालत खराब होने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसएसआई हरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों समुदायों के बीच समझौता होने पर विवाद का निपटारा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें