मां की डाट से क्षुब्ध किशोरी ने जान दी
बेगावाला (बिजनौर)। मां की डाट से क्षुब्ध एक किशोरी ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली शहर के गांव टिक्कोपुर निवासी हुकुम सिंह की पुत्री ज्योति (13) को मंगलवार की रात उसकी मां ने डांट दिया था। बुधवार की दोपहर परिजन जंगल गए हुए थे और वह घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। पड़ोसियों ने उसकी आग बुझाते हुए घटना की सूचना हुकुम सिंह को दी। परिवार ने घर पहुंचकर ज्योति को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ज्योति के शव को अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामवासियों के अनुसार ज्योति गांव के ही स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी।