फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति को बंधक बनाकर घर बदमाशों ने डाली डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। बदमाशों ने मंगलवार रात गांव फूसगढ़ में दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की डकैती डालकर सनसनी फैला दी। क्षेत्र में लगातार होती लूट और डकैती की वारदातों से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लगने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थानाभवन थाना क्षेत्र के गांव फूसगढ़ निवासी विपिन पुत्र कटार सिंह मंगलवार की रात अपने परिवार के साथ मकान के आंगन में सो रहा था। देर रात आठ बदमाश दीवार फांदकर विपिन के घर में घुस गए। बदमाशों ने घर के आंगन में सो रहे विपिन व उसकी पत्नी को गन प्वाइंट पर ले लिया तथा घर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने वहां 22,000 रुपये नकदी, सोने के दो झुमके, चार कंगन, मंगलसूत्र, दो अंगूठी, पाजेब आदि आभूषण सहित लाखों का कीमती सामान लूट लिया। इस दौरान पति-पत्नी ने विरोध शुरू कर दिया, तो बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की तथा आतंकित करते हुए बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। सुबह होने पर किसी तरह विपिन ने बंधनमुक्त होकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
चौबीस घंटे में दो वारदात
सोमवार की रात बदमाशों ने कस्बा थानाभवन के मोहल्ला मुजावरान में कृष्ण शर्मा के मकान में घुसकर महिला और उसके बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर जमकर लूटपाट मचाई थी। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही थी। अब बदमाशों ने गांव फूसगढ़ में डकैती डालकर पुलिस के सामने चुनौती पेश कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें