फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जी की मूर्ति तोड़ी, ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने देव प्रतिमा तोड़ी, आक्रोश
विज्ञापन

राजा का ताजपुर (बिजनौर)। ग्राम तेलीपुरा में शरारती तत्वों ने देव स्थल पर रखी हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ दिया। इससे ग्रामवासियों में रोष हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टूटी मूर्ति के स्थान पर नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

नूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीपुरा में गांव के बाहर चामुंडा स्थल पर एक वर्ष पूर्व गांव के ही त्रिलोकी सिंह ने संगमरमर पत्थर से बनी हनुमान जी की एक मूर्ति की स्थापना कराई थी। ग्रामीण वहां सुबह शाम पूजा पाठ करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह किसी शरारती तत्वों ने हनुमान जी की मूर्ति को तोड़ दिया। त्रिलोकी सिंह व ग्रामीण जब पूजा करने गए तो मूर्ति के टूटने का पता लगा। मूर्ति तोड़ने की खबर से ग्रामवासियों में रोष फैल गया। भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को ग्राम प्रधान द्वारा अनिल कुमार द्वारा हरिद्वार से नई मूर्ति लाकर वहां लगवाने व मूर्ति तोड़ने वालों का पता लगाकर उनके विरुद्घ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामवासी शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें