बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
बिजनौर । बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने के जेवर समेत कीमती सामान चुराकर ले गए। बृहस्पतिवार सुबह घर लौटने पर मकान का ताला टूटा देख मकान स्वामी को चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
कोतवाली शहर के मोहल्ला जाटान बी-3 स्थित अनूप कश्यप परिवार समेत एक जुलाई को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। परिवार ने अपने पीछे घर की देखभाल के लिए रुड़की निवासी अपने चाचा प्रदीप को घर छोड़ दिया था, लेकिन चाचा प्रदीप बुधवार शाम अनूप कश्यप को बताकर अपने घर वापस चले गए थे। अनूप बृहस्पतिवार सुबह जब घर लौटे तो मकान का ताला टूटा पड़ा है। घर से चार चूड़ी, अंगूठी, एक मंगलसूत्र व चेन, एक सिक्का और सात चूड़ी समेत कीमती सामान गायब मिला। अनूप के अनुसार करीब उनका पांच लाख रुपये सामान चोरी हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।