फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bijnor: रिश्तों का कत्ल, नौ दिन में तीन हत्याएं, अपने ही दे रहे बड़ी वारदातों को अंजाम

Sat, 28 May 2022 06:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

रिश्तों में ऐसी दरार पैदा हो रही है कि लोग अपनों की ही जान के दुश्मन बन रहे हैं। पिछले नौ दिन में यहां तीन हत्याएं हो गईं। किसी ने अपने भाई को तो किसी ने अपनी पत्नी को मार डाला।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो बातचीत कर आपसी मनमुटाव को कम किया जा सकता था, लेकिन रिश्तों में खटास हत्या के मोड़ तक पहुंच रही है। भले ही कारण कुछ भी हो लेकिन रिश्तों की नींव तेजी से दरक रही है। अपने ही अपनों के खून के प्यासे हो गए हैं। सिर्फ नौ दिन में ही तीन हत्या ऐसी हुईं, जिनमें रिश्तों का कत्ल किया गया। दो मामलों में बड़े भाइयों ने छोटे भाइयों को मार डाला। अब शुक्रवार को विवाहिता की हत्या पति ने ही कर दी। 

विज्ञापन


केस नंबर एक
19 मई की शाम गांव गढ़ी के रहने वाले शोभित ने अपने छोटे भाई लवी की आठ बीघा जमीन के लिए हत्या कर दी। जिसने अपने दो दोस्तों के संग मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। 

केस नंबर दो 
16 मई को जलीलपुर के गांव दतियाना में बंदूक की छीनाझपटी में छोटे भाई से गोली चलने से बड़ा भाई रुपेंद्र घायल हुआ, जिसकी उपचार के लिए ले जाते हुए मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें

केस नंबर तीन
21 अक्टूबर 2021 को नजीबाबाद में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर आरोपी शुभम ने अपनी मां सविता को मार डाला था। 

यह भी पढ़ें: शहादत: अंकित को गोली लगी है.., परिवार को संभालना, एक कॉल से घर में पसरा मातम, आंसू बहाते कटी परिजनों की रात

केस नंबर चार 
20 सितंबर 2021 को नजीबाबाद के मोहल्ला जाब्तागंज में अनीस ने अपने ही पिता यूसुफ की हत्या कर दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें