फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौतपा के ताप में तप रहा बिजनौर, ठंडा है नगीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा के ताप में तप रहा बिजनौर, ठंडा है नगीना
विज्ञापन

बिजनौर। नौतपा शुरू हो चुका है और शनिवार को इसका तीसरी दिन रहा। जिले में तापमान की बात करें तो बिजनौर, धामपुर और चांदपुर नौतपा के ताप में सबसे ज्यादा तप रहे हैं। वहीं नगीना जिले में सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। तापमान में अंतर एक या दो डिग्री का नहीं है, बल्कि चार डिग्री से भी ज्यादा का है। शनिवार को ही नगीना में कृषि अनुसंधान केंद्र की वेधशाला में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बिजनौर, धामपुर और चांदपुर का अधिकतम तापमान वेदर डॉट कॉम के मुताबिक 39 डिग्री रहा।
इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो चुका है। असल में सूर्य इस माह रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है। इस दौरान सूर्य की किरणे पृथ्वी पर सीधे पड़ती हैं। इसके शुरुआती नौ दिन सबसे गर्म होते हैं। इस बार यह तीन जून तक चलेगा। बिजनौर जिले की बात करें तो इस सप्ताह के शुरुआत में बारिश हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जैसे ही 25 मई से नौतपा शुरू हुआ। गर्मी बढ़नी शुरू हो गई। जिले में नौतपा का असर अलग-अलग नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा गर्म शहर की बात करें तो बिजनौर, धामपुर और चांदपुर नजर आ रहा है। तीनों ही जगहों पर नौतपा के दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच चुका है। वहीं नजीबाबाद में 36.8 डिग्री तक तापमान गया है। नगीना जिले के सबसे ठंडे शहर में शामिल है। नौतपा के तीन दिन में अभी तक यहां का अधिकतम तापमान मात्र 34.4 डिग्री तक ही पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो दिन में 40 डिग्री पार जाएगा तापमान
मौसम विभाग की संभावना पर विश्वास करें तो अगले दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री का आंकड़ा पार कर जाएगा। नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम वेधशाला प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अगले दो से तीन दिन में तापमान चार डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है।
पांच तहसीलों का तापमान
नगीना का तापमान (कृषि अनुसंधान केंद्र की वेधशाला के अनुसार)
25 मई
अधिकतम तापमान: 33 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.4 डिग्री सेल्सियस
26 मई
अधिकतम तापमान: 33.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.9 डिग्री सेल्सियस
27 मई
अधिकतम तापमान: 34.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 22.6 डिग्री सेल्सियस
--------------
नजीबाबाद का तापमान (राजकीय इंटर कॉलेज में मौसम विभाग की वेधशाला के अनुसार)
25 मई
अधिकतम तापमान: 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.2 डिग्री सेल्सियस
26 मई
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 21.2 डिग्री सेल्सियस
27 मई
अधिकतम तापमान: 36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24.2 डिग्री सेल्सियस
-------------------
बिजनौर तापमान (वेटर डॉट कॉम के अनुसार)
25 मई
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
26 मई
अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमाल: 23 डिग्री सेल्सियस
27 मई
अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
---------------
धामपुर तापमान (वेटर डॉट कॉम के अनुसार)
25 मई
अधिकतम तापमान: 36 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 22 डिग्री सेल्सियस
26 मई
अधिकतम तापमान: 38 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
27 मई
अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 25 डिग्री सेल्सियस
-------------------
चांदपुर तापमान (वेटर डॉट कॉम के अनुसार)
25 मई
अधिकतम तापमान: 34 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 24 डिग्री सेल्सियस
26 मई
अधिकतम तापमान: 37 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस
27 मई
अधिकतम तापमान: 39 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान: 28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें