फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान कालेज बिजनौर में खुलेगी वर्धमान क्रिकेट एकेडमी

विज्ञापन
बिजनौर में वर्धमान कॉलेज में बनी क्रिकेट एकेडमी में अभ्यास करते खिलाड़ी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर में तराशे जाएंगे क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन

बिजनौर। क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही बिजनौर में क्रिकेट के खिलाड़ी तराशे जाएंगे। इसके लिए वर्धमान कालेज बिजनौर में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रही है। इस एकेडमी में युवा क्रिकेटर को तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि एकेडमी में वर्धमान कॉलेज बिजनौर के छात्र-छात्राओं के साथ जिले के युवा क्रिकेटर पंजीकरण करा सकेंगे।
डॉ शांतनु सिंह काकरान वर्धमान कालेज बिजनौर में खेल विभाग के अध्यक्ष हैं। वह क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में रहे हैं। जिले से कई अच्छे क्रिकेटर निकले हैं। काकरान गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित गुरुचरण सिंह की क्रिकेट एकेडमी से प्रशिक्षित हैं। वर्तमान वर्धमान कालेज में क्रिकेट के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में लगे हैं।
विज्ञापन

डॉ शांतनु सिंह काकरान ने बताया कि फरवरी 2022 से वर्धमान कालेज में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत होने जा रहा है। एकेडमी शुरू करने की तैयारी चल रही है। कालेज में युवा क्रिकेटर को क्रिकेट के गुर सिखाने का काम जारी है। एकेडमी में क्रिकेटरों को तराशने के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट एकेडमी से एक्सपर्ट प्रशिक्षण के लिए बुलाए जाएंगे।
बताया कि एकेडमी में बालर तथा बैट्समैन दोनों ही तरह का प्रशिक्षण के साथ फिल्डिंग, खिलाड़ी की फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाएगा। कहा कि वर्धमान क्रिकेट एकेडमी में वर्धमान कालेज बिजनौर का ही नहीं जिले का कोई भी क्रिकेट खिलाड़ी पंजीकरण करा सकेगा।
विज्ञापन

जिले से निकले हैं मेघना सिंह जैसे क्रिकेटर
मेघना सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जिले का नाम रोशन कर रही हैं। मेघना कोतवाली ब्लॉक के गांव कोतवाली की रहने वाली है। गांव के गलियारों में क्रिकेट खेलकर देश की महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। मेघना ने महिला क्रिकेट टीम द्वारा आस्ट्रेलिया में खेले गए मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। अभिभावकों पुरुषोत्तम शर्मा, नरेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह का कहना है कि वर्धमान कालेज बिजनौर में क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए शुभ संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें