फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती ने खाया जहर: पत्नी ने दम तोड़ा, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा पति, परिवार के लिए छोड़ा मार्मिक पत्र

Tue, 09 Apr 2024 04:28 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में दंपती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पति जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दंपती ने यह खौफनाक कदम उठाने से पहले परिवार के लिए मार्मिक पत्र छोड़ा है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट और दंपती का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के हल्दौर में नगर के मोहल्ला तोल्लावाला निवासी एक दंपती ने आपसी मनमुटाव के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके चलते महिला की मौत हो गई, जबकि युवक का उपचार बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया दिया है।

Trending Videos

नगर के मोहल्ला तोल्लावाला निवासी अंकुर शर्मा पुत्र संदीप शर्मा नजीबाबाद में लैब की जांच करता था। नगरवासियों के अनुसार, करीब तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी मुरादाबाद निवासी शिवानी शर्मा के साथ हुई थी। उनके एक बेटा है। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों दंपती के बीच किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव रहने लगा था।

वहीं, सोमवार की रात शिवानी (21) व उसके पति अंकुर शर्मा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को सुबह जाग होने पर दोनों अपने कमरे में नाजुक हालत में पड़े मिले और पास ही सुसाइड नोट भी मिला। परिजन दोनों को उपचार के लिए बिजनौर ले गए, जहां शिवानी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार दपंती ने दाल मखनी और पनीर की भुजिया खायी और फिर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया। उन्होंने परिवार वालों के लिए मार्मिक सुसाइड नोट छोड़ा है।

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्र: मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संग हुई घट स्थापना, आज शैलपुत्री की आराधना, मंदिरों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन

बताया गया कि अंकुर शर्मा का उपचार चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह अभी जिंदगी और मौत के बीच झूज रहा है। थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें: विक्टोरिया पार्क अग्निकांड: खौफनाक था मंजर..., जिंदा जल गए थे 65 लोग, तड़प-तड़पकर तोड़ा था दम, सहम उठा था देश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें