व्यापारी खुली हवा में फल फूल रहा है। गैर भाजपा दलों की सरकारों में जमकर लूटपाट होती थी। गुलामी का राज हुआ करता था। आज मोदी के राज में एयरपोर्ट बन रहे हैं। रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। सड़कों का जाल बिछ रहा है। भारत की आर्थिक स्थिति सुधरी है।
सरकार ने जो वायदे किए, संकल्प के साथ पूरे कर दिए हैं। जीडीपी ग्रोथ में सुधार हुआ है। बोले कि इकोनमिक ग्रोथ तीन गुना बढ़ा है। उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर और धारा 370 का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी जो कहते हैं, उसे करते हैं। कश्मीर भारत का अंग है। उसे कोई अलग नहीं कर सकता। भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया था। विडंबना है कि इतना कुछ होने के बाद विपक्ष इसके प्रमाण मांग रहा है। जो शर्म की बात है।
योजनाओं का किया बखान
जेपी नड्डा ने कहा कि देश की 80 करोड़ जनता को फ्री में राशन मिल रहा है। गरीबों के लिए उज्ज्वला गैस योजना, हर घर नल, हर घर जल, शौचालय, आवास आदि योजनाओं की उपलब्धियों के कसीदे गढ़े। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि वह देश की तरक्की के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा के प्रत्याशी ओमकुमार को रिकाॅर्ड मतों से जिताकर पीएम मोदी के हाथों को पहले से और मजबूत करेंगे। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने की। संचालन जिला भूपेंद्र सिंह चौहान बॉबी ने किया।
मंच पर ये रहे मौजूद
प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंशी, प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रत्याशी ओम कुमार विधायक, विधायक अशोक राणा, डॉ. हरिओम शर्मा, सदर विधायक सुचि चौधरी, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, एमएलसी गोपाल अंजान, राज्य मंत्री सुनील भराला, महेंद्र धनोरिया, राजीव अग्रवाल, लीना सिंघल, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, तपराज सिंह, प्रियंकर राणा, उदित नारायण, रोहित कुमार साेनू, पूर्व सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह, शीशराम रवि, सुबोध पाराशर, सतीश गौतम, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान आदि रहे।
धामपुर के प्रियंका स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। सं
धामपुर के प्रियंका स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित करते भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। सं