फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेसिक स्कूलों के बहुरेंगे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बेसिक स्कूलों के बहुरेंगे दिन
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को जारी की गई कंपोजिट ग्रांट से जरूरी सामान खरीदा जाएगा। जिले के खंड शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे। साथ ही विद्यालय प्रबंध समिति का दखल भी रहेगा।
राज्य परियोजना ने बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद ने ग्राम पंचायतों को 14वें वित्त एवं ग्राम पंचायत निधि से स्कूलों की चाहरदीवारी कराने, इंटरलॉकिंग, पेय जल उपलब्ध कराने, रसोईघर का सुंदरीकरण, बच्चों के बैठने की व्यवस्था करने, स्कूलों की मरम्मत कराने, शौचालयों की मरम्मत कराने को कहा गया था। जिले के करीब एक हजार स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए टाट पट्टी के स्थान पर फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। 500 स्कूलों की चाहरदीवारी का काम चल रहा है। अधिकांश काम को मार्च के महीने में ही पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम रमाकांत पांडेय ने भी ग्राम पंचायतों को स्कूलों में आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिए थे। अब बेसिक शिक्षा विभाग ने भी स्कूलों में कंपोजिट ग्रांट भेज कर स्कूलों की रंगाई पुताई व आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक स्कूलों कंपोजिट ग्रांट भेजी गई। स्कूलों में भेजी गई धनराशि स्कूलों की छात्र संख्या के अनुसार है। जिन स्कूलों में छात्र संख्या 100 तक है, उनमें 25 हजार रुपये, 100 से 150 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 50 हजार रुपये की धनराशि, 151 से 200 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों में 75 हजार रुपये तक की धनराशि भेजी गई है। स्कूलों में पंजिकाओं के रख रखाव से लेकर ब्लैक बोर्ड को ठीक कराने तक की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी, ब्लॉक के बीईओ भी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

स्मार्ट क्लास में बढ़ रही रुचि
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अब शिक्षक स्कूलों में स्मार्ट क्लास बढ़ाने में रुचि लेने लगे हैं। नजीबाबाद के जूनियर हाई स्कूल अकबरपुर आंवला के बाद किरतपुर के जूनियर हाई स्कूल शादीपुर, मोहम्मदपुर देवमल के जूनियर हाई स्कूल भोजपुर भोपतपुर, गंजालपुर, हल्दौर के जूनियर हाई स्कूल मुबारकपुर तालन, प्राइमरी स्कूल मुबारकपुर तालन, प्राइमरी स्कूल धनौरी समेत जिले के कई स्कूलों में स्मार्ट क्लास शुरू की गई हैं। बीईओ अजय कुमार के मुताबिक एक अप्रैल से शुरू होने वाले शिक्षा सत्र में जिले के काफी स्कूल ऐसे होंगे जिनमें स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। इन विद्यालयों में कंप्यूटर से लेकर प्रोजेक्टर तक की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें