शेरकोट। मोहल्ला नौधना में कोर्ट में विचाराधीन विवादित भूमि पर निर्माण का प्रयास करने के मामले में दो समुदाय आमने-सामने आ गए। हिंदू समुदाय के लोगों ने निर्माण को रुकवाने को प्रदर्शन किया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह को मामले से अवगत कराया। कुछ ही देर के बाद एसडीएम धीरेंद्र सिंह व एएसपी पूर्वी अनित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने निर्माण को रुकवा दिया है। चेताया कि यदि किसी ने भी बवाल करने का प्रयास किया तो कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने बताया कि मोहल्ला नोधना स्थित भूमि अभिलेखों के अनुसार पालिका में दर्ज है लेकिन इस जमीन पर शेरकोट के एक व्यक्ति ने अपना अधिकार जता कोर्ट में वाद दायर कर रखा है। बताया गया कि रविवार को वहीं व्यक्ति विवादित जमीन पर लकड़ी डाल कर वहां पर हदबंदी करने का प्रयास कर रहा था। जिसका वहां रहने वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मामला उन तक आने के बाद वह मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। हिंदू समुदाय के लोगों का कहना है कि यह जमीन सरकारी है। इस जमीन पर उनका कूड़ा पड़ता आ रहा है। वह सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। प्रदर्शनकारियों में मनोज, संजय, विनोद, सुबोध, अमर, सुमित, राजेन्द्र, मानसिंह, सुनील, बबिता, दयावती रही।