फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ठेकेदार ने सरकारी भूमि से रातों-रात काट लिए 59 पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। गांव गुनियापुर में सरकारी भूमि से 59 पेड़ रातों-रात लकड़ी ठेकेदार ने काट लिए। इनमें चार पेड़ पॉपुलर और बाकी यूकेलिप्टस के थे।
विज्ञापन

राजस्व विभाग ने 2013 में गुनियापुर निवासी शमशाद को वृक्षारोपण की भूमि का पट्टा दिया था। गाटा संख्या 400 के रकबा 0.220 हेक्टेयर भूमि पर यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ लगे थे। 23 मार्च को तड़के सरकारी भूमि पर लगे सभी पेड़ श्यामीवाला का लकड़ी ठेकेदार काट ले गया। गांव के लोगों ने सवेरे करीब छह बजे लकड़ी से भरे टिपलर गांव से जाते देखे। ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह सहरावत ने सूचना मिलने पर सरकारी भूमि पर जाकर देखा तो पेड़ों के निचला भाग अवशेष के रूप में मिला। लाखों रुपये कीमत के यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ों की लकड़ी मौके से साफ थी। ग्राम प्रधान की सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह और राजस्व लेखपाल सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने भूमि सरकारी होने की बात कहकर उच्चाधिकारियों को यूकेलिप्टस और पॉपुलर के पेड़ कटान के संबंध में अवगत कराया। डिप्टी रेंजर ने इस संबंध में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल सुभाष चंद्र ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पट्टेदार गुनियापुर निवासी शमशाद ने पेड़ काटने की बात कई बार उससे कही। अनुमति के बिना पेड़ नहीं काटने को कहने के बावजूद उसने ठेकेदार से मिलकर पेड़ कटवा दिए। ग्राम प्रधान ने राजस्व लेखपाल की मिलीभगत से सरकारी भूमि से अवैध रूप से पेड़ काटे जाने की बात कही। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने पेड़ सरकारी जमीन से यूकेलिप्टस आदि के पेड़ काटने का मामला लेखपाल द्वारा संज्ञान में न देने की बात कही। एसडीएम ने इस संबंध में जांच कराने और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें