हड़ताल पर संविदाकर्मी, पीएचसी पर ठप रहा कामकाज
अफजलगढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कासमपुर गढ़ी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पीएचसी का कामकाज ठप रहा। राष्ट्रीय वाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के संविदा कर्मचारी डॉ. संजय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय कर्मचारी संघ रजि के प्रांतीय आह्वान पर हड़ताल का कार्यक्रम जारी है।
उन्होंने बताया कि संघ की ओर से सामान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण, वेतन विसंगति, जॉब सिक्योरिटी, स्थानांतरण सहित अन्य सात सूत्रीय मांगों के चलते लखनऊ में विभागीय पदाधिकारियों द्वारा कोई मौखिक या लिखित सहमति नही बनी है, जिस पर संघ द्वारा हड़ताल जारी है। पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मचारियों के वीपी, एमयू, एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एलटी, आरबीएस के सहित अन्य कैडरों के हड़ताल पर चले जाने से मरीजो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वही डेटा फीडिंग, टीकारण सहित अन्य कार्य भी सुस्त पड़ गए। उन्होंने पीएचसी पर तैनात संविदा कर्मचारियों के सभी कैडरों से गुरुवार को जिला मुख्यालय सीएमओ ऑफिस पहुंचने का आह्वान किया है। इस दौरान डॉ. संजय सिंह, डॉ. ममता, अलका रानी, नीरज कुमार, मगनेस कुमार, गुलशन परवीन, मोहनी यादव, पिंकी यादव, अर्चना आदि मौजूद रहे।