फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस चलाएगी संकल्पपत्र चर्चा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस चलाएगी संकल्पपत्र चर्चा अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। अल्पसंख्यक के हितों के लिए कांग्रेस 16 सूत्रीय संकल्पपत्र चर्चा अभियान चलाएगी। प्रदेश स्तरीय अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी के आवास पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर और बिजनौर प्रभारी इकबाल कुरैशी ने कहा कि तीन सप्ताह तक चलने वाले चर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक विधानसभा में चार सौ सक्रिय व्यक्तियों और प्रदेश भर में डेढ़ लाख से अधिक व्यक्तियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष अनीस विशाल अंसारी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संकल्प पत्र अभियान की जानकारी दी। अनीस विशाल अंसारी ने बताया कि विधानसभा के 20 प्रोफेशनल अल्पसंख्यकों डॉक्टर, वकील और शिक्षकों को कांग्रेस पार्टी का सक्रिय समर्थक भी बनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन हम बचाएंगे संविधान कार्यक्रम आयोजित किए जाने और 20 प्रोफेशनल व्यक्तियों को संविधान सेनानी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करने की जानकारी दी। डॉ.इलियास के संचालन में आयोजित संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद , इमरान सैफी, हाजी महबूब, जावेद, इमरान, शहबाज अख्तर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें