फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
आवंटित लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करें
विज्ञापन

धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने तहसीलदार कार्यालय में क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों व पालिका के अधिशासी अधिकारियों की बैठक में निर्देशित किया कि तहसील प्रशासन जुलाई में शुरू होने पौधारोपण लक्ष्य, वैक्सीनेशन कार्यक्रम, तालाबों को कब्जामुक्त करा उनका सौंदर्यकरण कराने, गांवों में खाली पड़ी चारागाह की जमीन में गोशालाओं में पल रहे गोवंश के लिए चरी बाजरे की फसल की बुआई कराएं।
शनिवार को बैठक में निर्देश दिए कि धामपुर तहसील में जुलाई में 84 हजार पौधरोपण होना है। इसके लिए राजस्व निरीक्षक जमीन चिह्निकरण कर लें। उसकी सूची तहसील व विकास खंडों में उपलब्ध करा दें। गांवों में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी बनाने को ड्रोन कैमरों द्वारा जिन गांवों के सर्वे मैप सर्वेक्षकों द्वारा तहसील को प्राप्त हो गए हैं, उन मैपों का लेखपालों से सत्यापन करा लें। जिन ग्राम सभाओं में पंचायतघर, सामुदायिक शौचालयों नहीं हैं, वहां जमीन को चिह्नित कर विकास विभाग को सूची सौंप दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन गांवों में बाढ़ चौकियां खोली गई है। उन गांवों में चौकियों पर बैनर और उनके उपर जिला अधिकारी सहित सभी प्रशासनिक , पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को अंकित करा दें। जिससे जरूरत पड़ने पर ग्रामीण अधिकारियों को परेशानी से अवगत करा सकें। नहटौर के ईओ ने बताया कि उनके यहां काफी बड़ा तालाब है। पर कुछ लोगों ने उसके उपर कब्जा कर रखा है। जिस पर एसडीएम ने अभियान चलाकर कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। स्योहारा के ईओ ने बताया कि उनके यहां कई हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में तालाब है। उनके द्वारा तालाब के सौंदर्यीकरण का जिम्मा स्योहारा मिल ने लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें