फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहफसली खेती किसानों को दिखा रही नई राह

विज्ञापन
अफजलगढ़ के गांव प्रेमीपुरी में फसल का निरीक्षण करते अधिकारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
सहफसली खेती किसानों को दिखा रही नई राह
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में किसानों को गन्ने के साथ सहफसली खेती नई राह दिखा रही है। किसान गन्ने के बीच में तिलहन, सब्जियों की खेती कर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने गन्ने के साथ सहफसली करने वाले किसानों के खेतों तथा गेहूं के खेतों का निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक ने अन्य किसानों को भी उन खेतों का भ्रमण कराने के निर्देश दिए।
कृषि अधिकारियों की टीम ने गांव प्रेमपुरी के किसान सरदार अमरीक सिंह का खेत देखा। वह गन्ने के साथ सहफसली खेती कर रहे हैं। किसान के आत्मा योजना अंतर्गत खेत में खड़े डीबीडब्ल्यू-187 गेहूं को देखा। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने किसान से जानकारी ली तो उसने बताया कि वह तीन वर्ष से गन्ने के साथ सरसों, गेहूं, चना, मसूर व अदरक की खेती कर रहे हैं। खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक ने कृषि विभाग के सहायक विकास अधिकारी सुरेंद्र कुमार को निर्देश दिए कि अमरीक सिंह के खेत का अन्य किसानों को भी भ्रमण कराएं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने किसान को किसी एक खेत में पूर्ण रूप से जैविक खेती करने की सलाह दी। इस मौके पर आत्मा प्रभारी योगेंद्र पाल योगी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मनोज रावत, कृषि निवेश भंडार प्रभारी मुनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें