फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा बंद ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी के पहले सप्ताह से शुरू होगा बंद ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोहरे और देहरादून स्टेशन के रिमॉड्यूलेशन में नवंबर से बंद कई ट्रेनों का संचालन फरवरी के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगा। रेलवे ने बंद ट्रेनों का आरक्षण शुरू कर दिया है। ट्रेनों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
देहरादून में रिमॉड्यूलेशन कार्य और कोहरे के कारण रेलवे ने जनता एक्सप्रेस, रामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस, जननायक एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। जबकि कुछ ट्रेनों को निश्चित तिथियों में चलाने की व्यवस्था की थी। ट्रेनों का संचालन बंद होने से क्षेत्र और उत्तराखंड के नागरिक शीत लहर के चलते काफी परेशान थे। रेलवे ने पूर्व घोषित तिथि के अंतर्गत ट्रेनों का संचालन फिर शुरू करने के लिए विभिन्न ट्रेनों में आरक्षण व्यवस्था सुचारु कर दी है। नजीबाबाद से गुजरने वाली प्रभावित चल रही ट्रेनों में वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली अप और डाउन दिशा की जनता एक्सप्रेस सात फरवरी से पुन: संचालित होगी। रेलवे ने जनता एक्सप्रेस में आरक्षण शुरू कर दिया है। रामनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस 15033 अप और 15034 डाउन में आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह ट्रेन नजीबाबाद से गुजरेगी। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस 13005 अप और 13006 डाउन क्रमश: एक और दो फरवरी को नजीबाबाद स्टेशन से गुजरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निश्चित तिथियों में ढाई माह से बंद चल रही स्यालदाह एक्सप्रेस अप दिशा से दो फरवरी को और डाउन दिशा से चार फरवरी को नजीबाबाद से गुजरेगी। इस ट्रेन में भी रेलवे ने आरक्षण व्यवस्था सुचारु कर दी है। फिरोजपुर से धनबाद के बीच चलने वाली एक 13307 अप और 13308 डाउन एक्सप्रेस दो फरवरी से सुचारु हो जाएंगी। अंबाला से बरौनी के बीच चलने वाली हरिहर एक्सप्रेस भी नजीबाबाद स्टेशन से दो फरवरी से शेड्यूल के अनुसार संचालित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें